NewsTrending

पेट्रोल के भाव में आएगी गिरावट: 15 रुपये लीटर बिकेगा पेट्रोल, किसानों को होगा लाभ | Petrol Will Be Sold at Rs 15 a Liter

Petrol Price: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास जारी हैं। सरकार कई तरीकों से किसानों को उनकी आय बढ़ाने में सहायता कर रही है। किसानों को कई योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है ताकि किसानों को सस्ते कृषि यंत्र (Agricultural Machinery) उपलब्ध हो सकें। इसी प्रकार अन्य योजनाओं के जरिये किसानों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना इथेनॉल बनाने की है। अभी गन्ने के अवशेषों का इस्तेमाल इथेनॉल बनने में किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य फसलों का उपयोग भी इथेनॉल बनाने में किया जाएगा।

PM Kisan:14वीं किस्त जारी होने की तिथि हुई जारी, इस दिन खाते में आएगा 14वी क़िस्त का पैसा |

बता दें कि इथेनॉल का इस्तेमाल पेट्रोल में मिलाकर कई देशों में किया जाता है। इससे गाड़ियां चलाई जाती है। ब्राजील जैसे देश में तो 40 प्रतिशत गाड़ियां 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलाई जा रही हैं। बाकी अन्य वाहनों में पेट्रोल के साथ 24 फीसदी इथेनॉल का उपयोग किया जा रहा है। इसी तर्ज पर भारत में भी काम किया जा रहा है, यहां अभी फिलहाल पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाया जा रहा है। लेकिन पेट्रोल में इथेनॉल का 60 प्रतिशत तक इस्तेमाल करने किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पेट्रोल के भावों में ऐसे आएगी गिरावट

सरकार का मानना है कि जैसे ही इथेनॉल का इस्तेमाल (Use of Ethanol) पेट्रोल 60 प्रतिशत तक होने लगेगा, इससे पेट्रोल के भावों में गिरावट आएगी। इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि हमारी कम से कम निर्भरता पेट्रोल पर हो। बता दें कि भारत पेट्रोल के लिए अन्य देशों पर निर्भर है। भारत अभी 80 प्रतिशत तेल का बाहर से आयात करता है। वर्ष 2021 में, भारत ने रूस से 1 करोड़ 20 लाख बैरल तेल का आयात किया था। Petrol Will Be Sold at Rs 15 a Liter

ट्रैक्टर पर सरकार दे रही किसानो को 5 लाख़ रुपये की सब्सिडी, 15 जुलाई तक करें आवेदन !

भारत में मिल सकता है 15 रुपए लीटर पेट्रोल

भारत में लोगों को 15 रुपए लीटर पेट्रोल मिल सकता है। यह कहना है केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का। मंत्री गडकरी ने कहा कि यदि 60 प्रतिशत इथेनॉल और 40 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी का लक्ष्य पूरा हो जाए तो पेट्रोल की कीमत (Price of Petrol) गिरकर 15 रुपए लीटर तक पहुंच जाएगी। हाल ही में गडकरी राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने यह बात कही। गडकरी का कहना है कि पेट्रोल की कीमतें कम होने का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। वहीं प्रदूषण और इम्पोर्ट भी काफी कम हो जाएगा। अभी आयात पर हम करीब 16 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, यह पैसा बचेगा और किसानों के घर जाएगा। Petrol Will Be Sold at Rs 15 a Liter

किसानों को मिलेंगे फसलों के अच्छे दाम

मंत्री गडकरी ने कहा किसानों के उगाए जाने वाले गन्ने व अन्य फसलों का उपयोग इथेनॉल बनाने में किया जा रहा है। अब तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसे हम धीरे-धीरे बढ़ाते जाएंगे। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। उनकी फसलों के बेहतर दाम मिलेंगे और मांग भी बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा।

इस योजना के तहत महिलाओ को मिलेगा 10 साल तक चलने वाला फ्री सोलार चुल्हा, अब गॅस के झंझट से रहे दूर, यहां से करें आवेदन |

क्या है इथेनॉल

इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल होता है। इसे वाहनों में पेट्रोल के साथ मिलाकर ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इथेनॉल ईंधन को गन्ने की फसल (Sugarcane Crop) से तैयार किया जाता है। इसके अलावा शर्करा वाली कई अन्य फसलों का भी उपयोग इथेनॉल बनाने में किया जा सकता है। भारत में इथेनॉल बनाने का काम चल रहा है लेकिन अब इसके उत्पादन को और बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए गन्ने और शर्करा वाली फसलों का उत्पादन (Production of Crops) बढ़ना भी जरूरी है ताकि इथेनॉल के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। ऐसे में किसान गन्ने की फसल से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

कैसे बनाया जाता है इथेनॉल

इथेनॉल शीरे से, जो शक्कर और चुकंदर मिलों में बचा व्यर्थ पदार्थ है, उससे बनाया जाता है। इसे मुख्य रूप से गन्ने की फसल (Sugarcane Crop) का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन शर्करा वाली अन्य फसलों से भी इसे तैयार किया जा सकता है। इसके बनाने की दो विधियां है एक संश्लेषण विधि तो दूसरी किण्वीकरण विधि। Petrol Will Be Sold at Rs 15 a Liter

Pik Bima : इन जिलों के किसानों को मिलेंगे 32000 रुपये प्रति हेक्टेयर, यहां देखीए लिंस्ट में अपना नाम

इथेनॉल के इस्तेमाल से क्या है फायदे/ लाभ

  • इथेनॉल के वाहनों में इस्तेमाल से कई प्रकार के लाभ होंगे, इससे एक तो सस्ता ईंधन मिल सकेगा और दूसरा पर्यावरण के लिए भी यह इक्रो फ्रेंडली है, इथेनॉल के इस्तेमाल से होने वाले लाभ इस प्रकार से हैं
  • वाहनों में इथेनॉल के इस्तेमाल से पेट्रोल से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
  • इथेनॉल इको-फ्रेंडली ईंधन है और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। गन्ने से इथेनॉल बनने पर कम लागत आती है।
  • यह वाहनों के लिए भी सुरक्षित है क्योंकि यह इंजन की गर्मी को भी बाहर करता है जिससे इंजन जल्दी गर्म नहीं होता है जो गाड़ियों के लिए अधिक सुरक्षित है।
  • इथेनॉल को एमटीबीई जैसे खरतनाक ईंधन की जगह एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इथेनॉल खेती और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित है। क्योंकि इथेनॉल के इस्तेमाल से 35 प्रतिशत कम कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है। इसके अलावा यह कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन और सल्फर डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन के उत्सर्जन को कम करता है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।
  • इथेनॉल में 35 प्रतिशत ऑक्सीजन होता है जो वातावरण के लिए लाभकारी है।

किसान योजना की जानकारी और मदद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button