
Most Sixes 2022 in International Cricket: सूर्यकुमार इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 74 छक्के जड़े। यह बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर द्वारा इस साल अब तक लगाए गए छक्कों से भी ज्यादा है।
साल 2022 समाप्ती की ओर है। इस साल क्रिकेट में कई शानदार मैच देखने को मिले। हालांकि, टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दो बड़े टूर्नामेंट्स में टीम को हार मिली। एशिया कप में टीम इंडिया सुपर-फोर राउंड से बाहर हो गई, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इन तमाम हार के बावजूद एक स्टार टीम इंडिया को जरूर मिला। वह है सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)।
👇👇👇👇👇👇
Most sixes in ODI 2022
सूर्या इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 74 छक्के जड़े। यह बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर द्वारा इस साल अब तक लगाए गए छक्कों से भी ज्यादा है। बटलर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर साल 2022 में 39 और मिलर ने 31 छक्के यानी कुल मिलाकर 70 छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने इस साल कुल 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें 40.68 की औसत और 157.87 के स्ट्राइक रेट से 1424 रन बनाए। सूर्या ने कुल 74 छक्के लगाए। Most Sixes 2022
तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी | मैच | रन | 6s |
सूर्यकुमार यादव (IND) | 44 | 1424 | 74 |
निकोलस पूरन (WI) | 44 | 1093 | 59 |
मोहम्मद वसीम (UAE) | 37 | 1011 | 58 |
सिकंदर रजा (ZIM) | 39 | 1380 | 55 |
रोहित शर्मा (IND) | 39 | 995 | 45 |
टेस्ट में सूर्यकुमार अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं। वहीं, वनडे में सूर्या ने इस साल 13 मैच खेले और 260 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए। वहीं, टी20 में उनका धमाल देखने को मिला। टी20 में सूर्यकुमार ने कुल 31 मैच खेले और 46.56 की औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 68 छक्के जड़े। सूर्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाए और नौ अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। Most Sixes
इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 44 मैचों में 59 छक्के लगाए। वहीं, यूएई के मोहम्मद वसीम 58 छक्कों के साथ तीसरे, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 55 छक्कों के साथ चौथे और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 45 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
वनडे (ODI) में अब तक इस साल सबसे ज्यादा छक्के
शिखर धवन (IND) – 7
केएल राहुल (IND) – 7
टी20 में इस साल अब तक सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार यादव (IND) – 68
टी20 में सूर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 68 छक्के लगाए। इसके बाद यूएई के मोहम्मज वसीम ने 43 छक्के, वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल और पपुआ न्यू गिनी के टीपी उरा 39-39 छक्के के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 38 छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं।
