मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, 80 लाख किसानों को आज मिलेंगे 2,000 रुपये, फटाफट चेक कर लें अपना स्टेटस | Kisan Kalyan Yojana Yojana

Kisan Kalyan Yojana Yojana : देश में कृषि और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। इनमें से कुछ योजनाओं का लाभ सीधा केंद्र सरकार से मिलता है, जबकि कुछ योजनाएं राज्य सरकार से वित्त पोषित होती है। इन्हीं में शामिल है मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 4,000 रुपये की मदद दी जाती है। यह रकम दो-दो हजार रुपये की 2 किस्तों में सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. अच्छी बात यह है कि जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, वो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के पात्र होते हैं। इन किसानों को दोनों योजनाओं से सालाना 10,000 रुपये का सहायतानुदान मिल जाता है, जिसे पैसों से जुड़ी बड़ी आवश्यकता पूरी हो जाती है। Kisan Kalyan Yojana Yojana

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 2000 रूपये खाते मे जमा

यहां से पेमेंट स्टेटस चेक करें

CM Kisan Beneficiary Status चेक करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर किसान अपना आधार कार्ड या बैंक खाता डीटेल दर्ज करें।
  • किसान अपना जिला, तहसील, क्षेत्र, गांव का नाम दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति और भुगतान का विवरण खुल जाएगा। यहीं किसान को लाभार्थी की अपडेटेड से भी मिल जाएगी।
Back to top button